उरई। खिलाड़ियों को अब खेलने के साथ जीतने का भी मौका इस शहर के इंदिरा स्टेडियम में मिलेगा। इसके लिए खेल विभाग उन हुनरमंदों की खोज करेगा।
शहर में स्थिति इंदिरा स्टेडियम में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता खेल विभाग ने आयोजित की। इसमें चार मार्च को पुरुष वर्ग में फुटबॉल का आयोजन होगा। पांच मार्च को पुरुष व महिला वर्ग में एथलेटिक्स खेल का आयोजन होगा। छह मार्च को पुरुष वर्ग में हैंडबॉल व वॉलीबॉल प्रतियोगिता होगी।
जो खिलाड़ी इन प्रतियोगिता में भाग लेगा। अव्वल आएगा। उसको पुरस्कृत किया जाएगा। इसके साथ ही अप्रैल में होने वाले खेल के लिए पंजीकरण में उसको प्राथमिकता मिलेगी। उन्हें मंडल स्तर पर खेलने के लिए भी भेजा जाएगा। क्रीड़ा अधिकारी सिराजुद्दीन ने बताया कि जो खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग लेना चाहता है। वह पंजीकरण करवा ले। पंजीकरण निशुल्क होगा। इस प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले खिलाड़ियों को आगे के लिए नए रास्ते खुलेंगे। उन्हें अलग से प्रशिक्षण देकर नए-नए गुण सीखाए जाएंगे। ताकि आने वाली मंडल व प्रदेश स्तर की प्रतियोगिता में ये खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकें।