फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: खंभा लगाते समय क्षतिग्रस्त हुई पाइपलाइन, जल संकट गहराया

विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। बिजली के खंभे लगाते समय नगर में कई जगह पर पानी की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

जिससे पानी की सप्लाई बाधित रही। शनिवार की रात नगर के मुख्य बाजार टरननगंज स्थित डिग्री कॉलेज के पास खंभे के लिए गड्ढा करते समय इसकी चपेट में पानी की पाइपलाइन आ गई। जिससे पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई।
जिससे उस एरिया में जलापूर्ति ठप हो गई। पानी न आने से लोगों को सुबह से ही परेशान होना पड़ा।
त्योहार को देखते हुए नगर में पानी की समस्या बड़ी समस्या बन गई है। जिससे लोगों में नाराजगी देखने को मिली। स्थानीय निवासी श्रीराम, अशोक पुरवार, प्रदीप सिंह, कुशल गुप्ता आदि लोगों ने बताया के ठेकेदार की लापरवाही की वजह से हम लोगों के घरों में पानी नहीं पहुंच रहा है। जब पाइपलाइन टूटी तो मौके से कर्मचारी भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल संस्थान के जेई आलोक कुमार ने बताया कि शीघ्र ही पाइपलाइन को सही कराया जाएगा। जिससे आसपास क्षेत्र में जलापूर्ति चालू हो सके। साथ ही पाइपलाइन तोड़ने वाले के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें