फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: मिहौनी के पास पाइप लाइन टूटी, पांच गांवों के 200 उपभोक्ता परेशान

Tue, 04 Jul 2023 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगढ़। नगर पंचायत द्वारा नाले की खुदाई कराते वक्त मिहौनी के पास पाइप लाइन टूट गई। इससे पांच गांवों के दो सौ उपभोक्ताओं को पांच दिन से पानी संकट से जूझना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं ने जल संस्थान में शिकायत कर पाइप लाइन ठीक कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

कस्बे में जलभराव रोकने के लिए नगर पंचायत द्वारा तहसील मोड़ से मिहौनी होते हुए नहर में बनी साइफन तक सफाई कराई जा रही है। पांच दिन पहले सफाई के दौरान डिकौली टंकी से जल संस्थान के लिए डाली गई पाइप लाइन डिकौली के पास टूट गई। इससे मिहौनी, रूदपुरा, रजपुरा, सिलऊआ व खराला गांव के पांच सैकड़ा उपभोक्ताओं को पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है।
उपभोक्ता शिवपाल सिंह, शिव सिंह, महेश सिंह, मुलायम सिंह, नरेश सिंह, ठेकेदार सिंह, विटोला देवी का कहना है कि पांच दिन से पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है। उमस व गर्मी के चलते पानी की किल्लत से जूझना पड़ रहा है। पूछने पर जल संस्थान के कर्मचारियों का कहना है कि सामान आने पर लीकेज ठीक करा दिया जाएगा। जल संस्थान के जेई श्याम बहादुर का कहना है कि सिंचाई विभाग, नगर पंचायत व एडीएम को पत्राचार कर दिया गया है। सामान मिलते ही लीकेज ठीक करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें