फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: खड़े ट्रक में पीछे से पिकअप ने मारी टक्कर, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुठौंद।
कुठौंद थाना क्षेत्र बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के यमुना नदी पुल पर बुधवार की देर रात में एक पिकअप ने खड़े ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर जोरदार होने के चलते पिकअप चालक केबिन में फंस गया। जिससे उसकी मौत हो गई।
पिकअप ने देर रात्रि में ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर लगने के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से ट्रक लेकर भाग गया। मृतक की पहचान अरविंद कुमार (22) पुत्र रामलखन राजपूत निवासी ग्राम अल्लूपुर थाना ककोरी लखनऊ के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी निरीक्षक घटनास्थल पहुंचे। जहां पर कड़ी मशक्कत के बाद शव को केबिन से निकलवाया गया और शव का पंचनामा भर उसको पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना युवक के परिजनों तक पहुंचा दी गई है। कुठौंद प्रभारी निरीक्षक अखिलेश द्विवेदी ने बताया कि मुकदमा लिखकर विधिक कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेज रफ्तार ऑटो खाई में पलटा, पांच घायल



कदौरा। कदौरा-जलालपुर मार्ग थाना क्षेत्र के कदौरा व पंडौरा के के समीप गुरुवार को कदौरा से बाजार कर जा रहा ऑटो दस फीट गहरी खाई में पलट गया। जिससे ऑटो में बैठी सवारियों में चीख पुकार मच गई। वहा से गुजर रहे बड़ागांव निवासी चरण सिंह ने अपने साथियों की मदद से आनन फानन में ऑटो में दबे दीक्षा (30) मधुर (32) सुधीर (35) चालक किशनबाबू (34) व मासूम आकृत (2) निवासी भेड़ी थाना जलालपुर जिला हमीरपुर को बाहर निकाला और तत्काल सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर उनका उपचार कर रहे है। सुधीर ने बताया वह लोग बाजार करने आए थे,वापस घर जा रहे थे। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें