फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: ट्रक की टक्कर से खंती में गिरा पिकअप, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
आटा। कोहरे में लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। आटा थाना क्षेत्र के कानपुर-झांसी हाईवे पर पिकअप को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। खंती में पिकअप पलट गई, जिससे चालक समेत तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह कानपुर देहात के लालपुर निवासी चालक कृष्ण कुमार बाजपेई (45) पिकअप से टमाटर लादकर मध्य प्रदेश के शिवपुरी से आ रहा था। कानपुर मंडी की ओर जाते समय आटा थाने के पास से गुजरे, तभी एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद पिकअप चालक से कंट्रोल नहीं हुआ और खंती में पलट गया।
उस वाहन में चालक के साथ योगेश और जय कुमार भी थे। हालांकि तीनों को हल्की चोटें आईं। बाद में पिकअप खंती से हटवाया गया। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन समेत फरार हो गया। थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं आई है। ट्रक का पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें