फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: 14 माह से गाड़ियों का भुगतान अटका

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के तहत संचालित वाहनों का 14 माह का भुगतान लंबित है। इससे वाहन संचालकों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। बुधवार को वाहन संचालकों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. एचएन प्रसाद से मिलकर जल्द भुगतान कराने की मांग की। वाहन संचालकों ने बताया कि उन्हें वर्ष 2024-25 का पांच माह और वर्ष 2025-26 का नौ माह का भुगतान नहीं मिला है। कुल 14 माह की राशि विभाग पर बकाया है। भुगतान न मिलने से वाहनों का संचालन प्रभावित हो रहा है। वाहन की किस्तें, डीजल और रखरखाव का खर्च उठाना मुश्किल हो गया है। सीएमओ ने बताया कि जिला लेखा प्रबंधक से इस संबंध में बात की गई है। आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर जल्द ही बकाया भुगतान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें