फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: सुरक्षाबल पुलिस संग मिलकर करें ट्रैक की पेट्रोलिंग

Mon, 30 Sep 2024 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। रेलवे ट्रैक पर बढ़ती साजिशों को देखते हुए रविवार को डीएम, एसपी प्रशासनिक अमले के साथ स्टेशन पहुंचे। स्टेशन के वीआईपी रूम में हुई बैठक में डीएम राजेश कुमार पांडेय ने कहा कि रेलवे ट्रैक अवरुद्ध करने संबंधित घटनाओं को रोकने के लिए आरपीएफ, जीआरपी व स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर नियमित संयुक्त पेट्रोलिंग करें।
विज्ञापन

उन्होंने ट्रैक के आसपास के अराजकतत्वों को चिह्नित कर प्रभावी कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। ट्रैक व अन्य किसी रेलवे संंबंधी घटना की कोई सूचना प्राप्त होती है तो उसे आपस में साझा करते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को भी अवगत कराएंगे।
एसपी दुर्गेश कुमार ने कहा कि सरकार ने आपरेशन त्रिनेत्र की शुरूआत की है। इसके तहत रेलवे स्टेशन, रेलवे फाटक आदि संवेदनशील क्षेत्रों पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित कराए जाएं, जिनकी मदद से पुलिस अपराधियों पर शिकंजा कसने में कामयाब हो सकें। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड भेजने को कहा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रेलवे ट्रैक के पास रहने वाले लोगों का वेरिफिकेशन कराएं और विगत दस सालों में रेलवे ट्रैक पर जो भी घटनाएं हुई है, उनका विश्लेषण कर लिया जाए। इन घटनाओं में संलिप्त रहे अपराधियों कीनिरंतर निगरानी की जाए। इस दौरान एडीएम संजय कुमार, एएसपी प्रदीप कुमार वर्मा, नगर मजिस्ट्रेट अजीत कुमार जायसवाल, स्टेशन अधीक्षक एसके खरे, डीपीआरओ राम अयोध्या प्रसाद, ईओ रामअचल कुरील, आरपीएफ इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार, जीआरपी थानाध्यक्ष अवधेश कुमार, विवेक दुबे आदि मौजूद रहे।


ग्रामीण व शहरी क्षेत्र की सीमा में बांटा गया ट्रैक
रेलवे ट्रैक की सीमा को दो क्षेत्रों में बांटा गया है। इसमें शहरी क्षेत्र में उरई, कालपी व कदौरा का एरिया शामिल किया गया है जबकि ग्रामीण क्षेत्र में सरसोखी, उसरगांव, आटा, भुआ, एट व पिरौना को ग्रामीण क्षेत्रों में बांटा गया है। इस क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के किनारे वाले गांवों में 31 ट्रैक मित्र बनाए गए हैं। ट्रैक मित्रों के साथ रेलवे ग्राम सुरक्षा समिति की बैठक हर 15 दिन में बैठक भी आयोजित की जाएगी। इसमें आरपीएफ, जीआरपी, सिविल कोतवाली, रेल पथ विभाग के कर्मचारी शामिल होंगे।

172.7 किलोमीटर का रेलवे ट्रैक
झांसी-कानपुर रेलवे ट्रैक की कुल लंबाई 206 किलोमीटर है लेकिन उरई क्षेत्र का एरिया 172.7 किलोमीटर है। इसमें चिरगांव से पामा स्टेशन के आउटर तक एरिया है। इसमें एट कोंच 13 किलोमीटर का ट्रैक भी शामिल है।

दो दिन में सड़क गड्ढामुक्त करने के निर्देश
डीएम ने स्टेशन और सरकुलेटिंग एरिया का निरीक्षण करते हुए बेरी वाले रोड के दो दिन के भीतर गड्ढामुक्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने ट्रैक और आसपास घास की सफाई कराने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें