फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बारिश से सड़कें जलमग्न होने से अस्पताल आए मरीज हुए परेशान

Wed, 28 Aug 2024 01:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। बीस मिनट हुई झमाझम बारिश से शहर में कई जगह पर जलभराव हो गया। पानी भरने से जिला अस्पताल आए मरीजों और आसपास के दुकानदारों को काफी परेशानी हुई। वहीं, जलमग्न सड़कों ने पालिका के जलनिकासी को किए गए दावों की पोल खोल दी है।
विज्ञापन

मंगलवार को दोपहर करीब 12 बजे बारिश हुई। करीब बीस मिनट तक बादल जमकर बरसे। इसके बाद शाम को भी हुई बारिश से शहर में कई जगह जलभराव की समस्या हो गई। तेज बारिश और जलनिकासी न होने से करीब एक घंटे तक जलभराव से लोग जूझे। नाला चोक होने की जानकारी जब पालिका को हुई कर्मचारी भेजे गए। तब कहीं घंटो बाद समस्या से निजात मिल पाई।
इस बीच जिला अस्पताल से लेकर पुरानी तहसील कार्यालय तक पानी ही पानी सड़क किनारे बहता दिखा। आसपास दुकानें लगाए दुकानदारों ने अपने सामान को दुकानों के अंदर व दूसरी तरफ रखकर बचाया। दुकानदारों ने बताया कि बारिश में सामान भीगने से काफी नुकसान हुआ। इसके साथ ही जिला पुरुष अस्पताल के दोनों गेट और आसपास पानी भर गया। जिससे मरीज और तीमारदारों को आवाजाही में दिक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


दुकानदारों की बात-
हरी ने बताया कि नाली जाम होने से पानी दुकान के आसपास भर जाता है, जिससे कुछ सामान भी खराब हो गया। बारिश के बाद जलभराव एक बड़ी समस्या है। इससे निजात नहीं मिल रही है। आशिक ने बताया कि बारिश के बाद सड़क किनारे करीब 300 मीटर तक जलभराव हो गया है। जिसकी जलनिकासी के लिए कोई नहीं आया। दुकान लगाने के लिए स्वयं ही सफाई करनी पड़ी।

वर्जन-
शहर में कई जगह सड़कों पर पानी भरने की जानकारी हुई है। सफाई निरीक्षक को बोलकर कर्मचारी मौके पर भेजकर जलनिकासी का इंतजाम कराया जा रहा है। -राम अचल कुरील, ईओ, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें