फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: ट्रेनों की लेटलतीफी और सही लोकेशन न मिलने से यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उरई। झांसी कानपुर रेलमार्ग से झांसी कानपुर की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ी हुई है। ट्रेनों की घंटों लेटलतीफी और सही लोकेशन न मिलने के कारण यात्री परेशान हो रहे हैं।
गोरखपुर की ओर आने जाने वाले ट्रेनों का सही लोकेशन न मिलने के चलते यात्रियों को परेशानी हो रही है। बता दें कि लखनऊ मंडल के बाराबंकी रेलवे में ट्रैक की मॉडलिंग के काम के चलते इस मार्ग से गुजरने वाली 18 ट्रेनों के मार्ग में 15 जनवरी 2024 तक के लिए परिवर्तन किया गया है। इस मार्ग की छपरा बरौनी मेल को निरस्त किया गया है। इस मार्ग से जाने आने वाले यात्रियों को लखनऊ, बाराबंकी जाने में 26 दिन और परेशानी उठानी पड़ेगी।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा दिक्कतें ग्वालियर से बरौनी जाने वाली छपरा मेल के निरस्तीकरण के कारण हो रही है। ग्वालियर से छपरा की इकलौती ट्रेन होने से लोग परेशान हैं। इसके अलावा गोरखपुर से कोच्चिवैली यशवंतपुर एक्सप्रेस, पनवेल, बांद्रा व मुंबई जाने वाले यात्रियों को परेशानी हो रही है।
-
अधिक भीड़ के चलते अंत्योदय एक्सप्रेस में चेन पुलिंग
उरई। बुधवार को छपरा से मुंबई ट्रेन नंबर 15101 अंतोदय एक्सप्रेस में अधिक भीड़ होने से यात्रियों ट्रेन में नहीं चढ़ पाए। जैसी ट्रेन चलने लगी तो किसी यात्री ने जनरल कोच में चेन पुलिंग कर दी। इसके चलते ट्रेन सुबह 11:43 बजे से 11 बजकर 55 मिनट तक करीब 10 मिनट अतिरिक्त खड़ी रही। मौके पर पहुंची आरपीएफ जवानों ने चेन पुलिंग को ठीक किया। ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना किया।
विज्ञापन


लखनऊ मंडल की बाराबंकी स्टेशन के यार्ड को री मॉडलिंग किया जा रहा है। इसके चलते झांसी कानपुर रेलमार्ग से गुजरने वाली ट्रेनों को कानपुर से परिवर्तित मार्ग से गुजारा जा रहा है। जल्द ही काम समाप्त होने के बाद यात्रियों को सहूलियत मिलेगी। - मनोज कुमार सिंह, जनसंपर्क अधिकारी, झांसी मंडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें