उरई। झांसी से लखनऊ जाने वाली पैसेंजर ट्रेन (64701) में यात्रा कर रहे यात्री का मोबाइल चोरी हो गया। यात्री ने लालपुर चौकी में तहरीर दी है। दीपक कुमार ने बताया कि वह रक्षाबंधन पर झांसी में अपनी बहन के यहां गए थे। रविवार सुबह पैसेंजर ट्रेन से लालपुर लौट रहे थे। ट्रेन सुबह 7:10 बजे आटा स्टेशन पहुंची। निर्धारित ठहराव के बाद ट्रेन रवाना हुई तो वह सीट पर लेटे थे और मोबाइल बगल में रखा था। इसी दौरान पीछे से आए किसी व्यक्ति ने मोबाइल चोरी कर लिया। जीआरपी थानाध्यक्ष हेमंत सोलंकी ने बताया कि उन्हें तहरीर नहीं मिली है। (संवाद)