फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बारिश में ताई बाई के प्राचीन महल का हिस्सा ढहा

विज्ञापन
फोटो- 38 ताई बाई के महल का गिरा हिस्सा। संवाद
विज्ञापन
जालौन। नगर स्थित ताई बाई के करीब 200 वर्ष पुराने प्राचीन महल का एक हिस्सा रविवार दोपहर भरभराकर ढह गया। मलबा तहसील परिसर की सड़क तक जा पहुंचा। रविवार होने के कारण तहसील में लोगों की आवाजाही कम थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। दो वर्ष पूर्व बारिश में महल का पिछला हिस्सा भी गिर चुका है। महल में ताई बाई का निवास था और यहीं से जालौन रियासत का कार्य संचालित होता था। परिसर में उनके समय का प्राचीन शिव मंदिर भी है। बाद में यहां तहसील के कार्यालय संचालित हुए। नई तहसील भवन बनने के बाद महल का उपयोग बंद हो गया और देखरेख के अभाव में भवन जर्जर हो गया। स्थानीय लोगों ने ऐतिहासिक इमारत के संरक्षण की मांग की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें