फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: ब्लॉक में फंसी पनवेल और बरौनी मेल

Sat, 01 Jul 2023 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। झांसी कानपुर रेलमार्ग में भुआ एट और एट भुआ सेक्शन में अप और डाउन लाइन पर ट्रैक मेंटीनेंस के लिए पावर और ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया। इसके चलते गोरखपुर से पनवेल और ग्वालियर से बरौनी मेल ब्लॉक में फंसी रही।
विज्ञापन

ट्रैक मेंटीनेंस के लिए एट भुआ सेक्शन में दोपहर 1.20 बजे से तीन बजे तक का ब्लॉक लिया गया। इसके बाद भुआ एट सेक्शन में 4.50 बजे से 6.20 बजे तक डेढ़ घंटे का ब्लॉक लिया गया। इसमें ग्वालियर से बरौनी जाने वाली छपरा मेल को एट स्टेशन पर रोककर चलाया गया। वहीं गोरखपुर से पनवेल जाने वाली पनवेल एक्सप्रेस को उरई स्टेशन पर 15 मिनट अतिरिक्त रोककर चलाया गया। उप स्टेशन अधीक्षक पीके निरंजन ने बताया कि इंजीनियरिंग विभाग ने ट्रैक मेंटीनेंस के लिए ब्लॉक लिया था। (संवाद)
बारिश से लेटलतीफ हुई ट्रेनें
उरई। मुंबई में हो रही बारिश के चलते ट्रेनों की लेटलतीफी शुरु हो गई है। गोरखपुर से मुंबई जाने वाली संत कबीरनगर एक्सप्रेस 1.20 घंटे देरी से आई। झांसी से लखनऊ जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस 1.10 घंटे देरी से आई। मुंबई से गोरखपुर जाने गोरखपुर एक्सप्रेस तीन घंटे देरी से आई। गोरखपुर से यशवंतपुर जाने वाली राप्तीसागर एक्सप्रेस दो घंटे देरी से उरई स्टेशन पहुंची। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें