उरई। सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने के मामले को एसपी ने संज्ञान में लेकर जगनपुरा चौकी इंचार्ज को निलंबित कर दिया। पूरे मामले की जांच सीओ को सौंपी गई है। कैलिया थाना क्षेत्र के जगनपुरा चौकी प्रभारी संतराम कुशवाहा ने कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक विशेष वर्ग के खिलाफ पोस्ट डाली थी। इससे लोगों की भावनाएं आहत हुई थीं। मामला एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार के संज्ञान में आने पर उन्होंने चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया। वहीं, एएसपी प्रदीप कुमार वर्मा ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच सीओ कोंच उमेश पांडेय को दी है। जांच रिपोर्ट आने के बाद विभागीय कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)