फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun: दो सिपाहियों ने महिला से की अभद्रता, अश्लील शब्दों का किया प्रयोग, वीडियो वायरल

Sun, 05 Mar 2023 07:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन

सार

महिला ने एसपी को शिकायती पत्र देकर सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। महिला का आरोप है कि सिपाहियों ने उसके साथ अभद्रता करते हुए गलत भाषा का प्रयोग किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालौन जिले में कालपी चौकी के दो सिपाहियों ने महिला के घर में घुसकर उसके साथ अभद्रता करते हुए अश्लील शब्दों का प्रयोग किया। पति के साथ मारपीट कर झूठे मुकदमे में फंसाने व घर पर बुलडोजर चलवाने की धमकी दी। किसी ने मामले का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

विज्ञापन

महिला ने एसपी को शिकायती पत्र देकर सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। कालपी  कोतवाली क्षेत्र के जोल्हूपुर निवासी विमला देवी ने एसपी डॉ. ईरज राजा को शिकायती पत्र देकर बताया की वह महिला आजीविका मिशन की कार्यकर्ता है।
तीन फरवरी की शाम करीब सात बजे  पुलिस चौकी के दो सिपाही उसके घर आए और पति प्रताप सिंह से गालीगलौज करते हुए मारपीट करने लगे। सिपाही पति को बाहर घसीट लाए और अभद्रता की। महिला का आरोप है कि सिपाहियों ने उसके साथ अभद्रता करते हुए गलत भाषा का प्रयोग किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही उन्होंने पूरे परिवार को फर्जी केस में फंसाने व घर पर बुलडोजर चलवाने की धमकी दी। महिला ने बताया कि पूरी घटना उसके घर में लगे सीसीटीवी कैमरे व वीडियो में कैद है। महिला ने सिपाहियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें