जालौन। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर वाहन चालकों से वसूली करने वाले चार लोगों पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एक्सप्रेसवे पर ग्राम छिरिया सलेमपुर के पास कट है।
यहां अक्सर ट्रक और डंपर रुकते हैं। आरोपी इन ट्रकों और डंपरों से वसूली कर रहे थे। कालपी कोतवाली क्षेत्र के जोल्हूपुर निवासी ट्रक चालक विजय प्रताप सिंह ने पुलिस से शिकायत कर बताया था कि कट से उतरते समय छिरिया सलेमपुर निवासी वकील, अकील एवं दमां निवासी रोहित, विक्की उससे दो हजार रुपये मांग रहे थे। विरोध करने पर उससे जबरन रुपये ले लिए।
ट्रक चालक की तहरीर पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल कुलदीप तिवारी ने बताया कि चार आरोपियों को पकड़ा गया है। एक व्यक्ति की तलाश की जा रही है।