जालौन। चुर्खीवाल स्थित प्राचीन दक्षिणमुखी हनुमानजी मंदिर में भगवान श्रीराम, माता जानकी व लक्ष्मण, मातारानी, राधाकृष्ण व हनुमानजी के विग्रहों की स्थापना की जा रही है। स्थापना से पूर्व विग्रहों को बुधवार को पंडित बृजेश तिवारी ने महास्नान कराया। हवन-पूजन कराने के बाद विग्रहों को नगर भ्रमण कराया गया। मां वनखंडी देवी शक्तिपीठ कालपी धाम के महंत जमुनादास महाराज के नेतृत्व एवं मां वनखंडी सेवा संस्थान की ओर से विग्रह को नगर के छोटी माता मंदिर, बड़ी माता मंदिर, द्वारिकाधीश मंदिर, नाना महाराज मंदिर व हनुमानजी मंदिर ले जाया गया। यात्रा देवनगर चौराहे, बाजार छोटी माता व बड़ी माता मंदिर होते हुए हनुमान मंदिर पहुंची। निखिल तिवारी, नीतेश, राहुल, दीपक, पवन, कुलदीप शामिल रहे।