कालपी (जालौन)। झांसी-कानपुर रेलवे ट्रेक पर सुबह करीब 6 बजे सुपर फास्ट ट्रेन की चपेट में आकर वृद्ध की मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिवगोपाल सिंह ने मृतक की पहचान सैयदीन (63 ) पुत्र सिद्धा निवासी ग्राम हरचंद्रपुर थाना कदौरा के रूप में की। परिजनों को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाल शिवगोपाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। (संवाद)