कालपी में ईओ को सांमन देते विप्रसमाज के लोग।
- फोटो : ORAI
कालपी (जालौन)। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा और परशुराम सेना के बैनर तले विप्र समाज के लोगों ने शुक्रवार को ईओ सुशील कुमार दोहरे को ज्ञापन सौंपा।
इसमें भगवान परशुराम के नाम से एक चौक का नामकरण कर उनकी मूर्ति लगाने की मांग की गई है।
ज्ञापन देने वालों में नगर अध्यक्ष राजू पाठक, परशुराम सेना के नगर अध्यक्ष आदर्श मिश्रा,अमित पांडे, बृजगोपाल द्विवेदी, राम करन दास, राम कुमार तिवारी, ज्ञानेंद्र मिश्रा, अवधेश, आरएन शुक्ला, अखिल जैतली, विवेक तिवारी, दीपू तिवारी, प्रशांत शुक्ला आदि रहे। (संवाद)