जमीन बंटवारे में भाइयों में मारपीट
माधौगढ़ (जालौन)। जमीन बंटवारे को लेकर दो भाइयों में मारपीट हो गई। मारपीट में दोनों भाई घायल हो गए। गोहन थाना क्षेत्र के गांव सरावन में जमीन बंटवारे को लेकर कुंवर सिंह व करन सिंह पुत्र माताप्रसाद में शुक्रवार रात मारपीट हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने भाइयों को थाने लिवा लाई। गोहन एसओ राजीव कुमार सिंह का कहना है कि दोनों भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।