उरई (जालौन)। शराब के लती युवक ने घर के कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
शहर के मोहल्ला मातापुरा निवासी हरीशंकर शर्मा का पुत्र जगदीश शर्मा (30) ने शुक्रवार की शाम पांच बजे घर के कमरे में फांसी लगा ली। पता चलने पर परिवार के लोग जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
सूचना पाकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने पुलिस को बताया युवक शराब का लती था। वह अक्सर घर के लोगों से विवाद करता रहता था।