कदौरा (जालौन)। खेत में धान की पराली जलाने पर लेखपाल अनूप कुमार ने बवीना की किसान भूरी देवी पत्नी रोशनलाल, भगवन्ता पत्नी शिवनन्दी व मुरली पत्नी वासुदेव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। तहसीलदार शशिविंद दुबे ने बताया कि पराली न जलाने के लिए लगातार राजस्व टीम किसानों को जागरूक कर रही है, इसके बाद भी कई किसान पराली जला रहे हैं। ऐसे किसानों पर कार्रवाई की जा रही है।