फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: दो दिन में गड्ढे भरने के आदेश, काम दो माह में भी शुरू नहीं

Fri, 12 Apr 2024 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। चुर्खी रोड पर जालौन से कुसमरा के बीच सड़क पर जगह जगह गड्ढे हो गए हैं। इस सड़क की मरम्मत कराने की मांग ग्रामीण ने लोक निर्माण विभाग में की थी। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता के निर्देश के दो माह बाद भी अब तक काम शुरू नहीं हो सका है।
विज्ञापन

नगर से चुर्खी बाबई को जाने वाले मार्ग से हरदोई राजा, कुसमरा, कुठौंद बुजुर्ग, काशीपुरा, दहगुवां, बाबई, गढ़गुवा, गधेला, काशीपुरा, आदि गांव के ग्रामीण प्रतिदिन यात्रा करते हैं। नगर क्षेत्र में देवनगर चौराहे से बालाजी मंदिर तक लगभग डेढ़ किमी सड़क नाला निर्माण के दौरान खराब हो चुकी है। इसके अलावा बंबा से लेकर ग्राम कुसमरा तक भी सड़क पर जगह जगह गड्ढे हो गए हैं। सड़क में जगह-जगह बने गड्ढों के चलते वाहन चालक परेशान होते हैं।
बारिश होने पर इन गड्ढों में कीचड़ जमा हो जाता है। कई बार दोपहिया वाहन चालक इन गड्ढों में गिरकर घायल हो जाते हैं। ग्रामीण गजेंद्र सिंह, प्रदीप कुमार, सोनू आदि ने लोकनिर्माण विभाग को इन गड्ढों के बारे में अवगत कराते हुए सड़क की मरम्मत कराने की मांग की थी। ग्रामीणों ने शिकायत पर लोक निर्माण विभाग प्रथम के सहायक अभियंता ने ग्रामीणों को लिखित रूप से अवगत कराया था कि 15 फरवरी को संबंधित ठेकेदार दीपक कुमार को दो दिन में गड्ढे भरने का काम शुरू करने के आदेश दे दिए गए थे। ग्रामीणों अनुसार लगभग दो माह बीत चुके हैं, लेकिन अब तक ठेकेदार द्वारा इस सड़क पर गड्ढे भरने का काम शुरू नहीं किया। ग्रामीणों ने जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें