फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: 30 बकायेदारों के कनेक्शन काटे, साढ़े तीन लाख वसूले

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। बिजली निगम की टीम ने बाजार व मोहल्लों में चेकिंग के दौरान 30 बड़े बकायेदारों के बिजली के कनेक्शन काट दिए गए। इस दौरान 3.50 लाख रुपये की वसूली भी की गई। अधिशासी अभियंता पुष्पदेव के नेतृत्व एसडीओ ऋषभ राजपूत, जेई केके वर्मा के नेतृत्व में बिजली निगम की टीम ने झंडा चौराहा व तकिया के आसपास के अलावा मोहल्ला नारोभास्कर, मुरलीमनोहर, बैठगंज, चौधरयाना में चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान बिल में दर्शायी गई रीडिंग व मीटर रीडिंग का मिलान किया गया। टीम ने मीटर से पोल तक जाने वाली केबल को बारीकी से देखा। टेप पुराने मिलने पर उन पर सील लगाने के निर्देश दिए। टीम बिजली का बिल जमा न करने पर 30 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए। कनेक्शन कटने से बचने के लिए 35 उपभोक्ताओं ने लगभग 3.50 लाख रुपये जमा कर दिए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें