उरई। शहर के स्टेशन रोड पर स्थित एक गेस्ट हाउस के सामने बने कपड़ों के शोरूम से रविवार को कैश काउंटर से अज्ञात युवक ने 50 हजार रुपये पार कर दिए। देर शाम शोरूम बंद करने से पहले संचालक धर्मेंद्र ने काउंटर में रखे कैश को चेक किया तो उसमें रुपये गायब थे। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना देकर शोरुम में लगे कैमरों की सीसीटीवी फुटेज खंगाली। जिसमें एक युवक कैश काउंटर से रुपये निकालते हुए दिखाई दे रहा है। सूचना पर सीओ सीटी विजय आनंद और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवक की तलाश में जुट गई है।