उरई। शहर के मोहल्ला रामनगर में एक किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि किशोरी ने चार पांच दिन पहले वैक्सीन लगवाई थी। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी थी और बुधवार को मौत हो गई। हालांकि स्वास्थ्य अधिकारी इस बात को नकार रहे है। उनका कहना है कि ऐसा नहीं हो सकता है। परिजन चाहे तो पोस्टमार्टम करा सकते हैं।