फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच(जालौन)। अज्ञात वाहन की टक्कर से रविवार की रात युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

मारकंडेयश्वर तिराहे के समीप रविवार की रात करीब साढ़े 11 बजे आशीष अहिरवार (30) पुत्र मनोहर निवासी ग्राम गढ़िया थाना प्रेमनगर जनपद झांसी को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही मंडी चौकी प्रभारी प्रवीण कृष्ण मिश्र ने घायल आशीष को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सोमवार की सुबह मृतक के परिजनों की मौजूदगी में शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस टक्कर मारकर मौके से भागने वाले अज्ञात वाहन व चालक की तलाश में लगी है। मृतक आशीष कोंच में रहकर पालिका ठेकेदार के कहने पर मारकंडेयश्वर तिराहे पर तहबाजारी की रसीद काटता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें