महेवा। संयुक्त विकास आयुक्त झांसी मिथलेश सचान ने विकास खंड महेवा ने क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों निरीक्षण किया। आयुक्त ने ग्राम पंचायत महेवा में आंगनबाड़ी केंद्र व शौचालय का निरीक्षण किया। वहां की सफाई व रंगाई-पुताई देखकर उसे और भी बेहतर ढंग से करने की बात कही। इसी कड़ी में ब्लॉक परिसर में निर्माणाधीन सभाकक्ष का निरीक्षण किया। ठेकेदार को चेताया कि गुणवत्ता में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। कमी मिलने पर ठेकेदार का भुगतान रुकेगा व विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी। ग्राम पंचायत महेवा में बन रहे प्रधानमंत्री आवास को भी देखा। आवास धारक फूलन देवी बाल्मीकि से पूछा कि आवास के नाम पर किसी ने उनसे रुपये तो नहीं लिए। आयुक्त ने अधूरे पड़े निर्माण कार्यों को समय से पूरा कराने के निर्देश दिए। (संवाद)