फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला बने आत्मनिर्भर अनुरागिनी संस्था करेगी मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। देश को आत्मनिर्भर बनाने में महिला स्व-सहायता समूहों की महत्वपूर्ण भूमिका है। स्व-सहायता समूहों की महिलाएं अपने नगर क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुसार वस्तुओं का निर्माण करें। उन्हें बाजार उपलब्ध कराने में अनुरागिनी संस्था मदद करेगी। उपरोक्त विचार नगर पालिकाध्यक्ष गिरीश कुमार गुप्ता ने जिला नगरीय विकास अभिकरण डूडा के सहयोग से अनुरागिनी संस्था द्वारा नगर पालिका परिषद के सभागार में आयोजित स्वयं सहायता समूह के दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के शुभारंभ पर कही। कार्यक्रम में राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के जिला प्रबंधक विजय सिंह गौतम ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों को गठन के तीन माह तक सफल संचालन के बाद 10 हजार रुपए रिवॉल्विंग फंड दिया जा रहा है। इसके तहत 10 स्वयं सहायता समूहों का एक एरिया लेवल फेडरेशन भी नगर में बना है। जिसके अन्तर्गत आंतरिक लेन-देन क्षमता विकास के लिए 50 हजार रुपये रिवॉल्विंग फंड दिया गया है। अनुरागिनी संस्था के अध्यक्ष प्रवीण सिंह जादौन ने कहा कि राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत नगर के तीन स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को दो दिवसीय क्षमता वृद्धि प्रशिक्षण में उनको समूह संचालन के साथ पंच सूत्र वित्तीय साक्षरता एवं कोरोना महामारी से बचाव आदि की जानकारी दी जाएगी। स्वच्छ भारत मिशन प्रभारी रविंदर सलूजा ने समूह की महिलाओं को घर के बाहर कूड़ा ना डालने के लिए अनुरोध किया। गीले और सूखे कूड़े को अलग अलग निस्तारण करने की भी सलाह दी। सहकार भारती के प्रदेश सह संयोजक सतीश सिंह सेंगर ने कहा समूहों को सामूहिक प्रयास से सफलता मिलेगी।इस मौके पर डूडा के सामुदायिक आयोजक योगेंद्र सिंह यादव, सत्यम मिश्रा, प्रशिक्षक राम किशोर, महादेवी कुशवाहा, बालाप्रसाद कुशवाहा, बजरंग बली, गोपालजी, सेजल सहित स्वयं सहायता समूह की तीस महिला प्रतिभागी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें