फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से छेड़खानी, दौड़ाने पर बाइक छोड़ भागा शोहदा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुठौंद। घर में घुसे शोहदे ने शराब के नशे में धुत होकर महिला के साथ छेड़खानी कर दी। महिला के शोर मचाने पर घरवाले दौड़े तो शोहदा बाइक छोड़कर भाग निकला। पुलिस बाइक लेकर थाने आ गई। महिला से तहरीर भी मिल गई लेकिन पुलिस शोहदों को पकड़ने के बजाए हाथ पर हाथ धरे बैठी है। थाना प्रभारी अरुण तिवारी का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नोरेजपुर निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि मंगलवार की रात उसका दूर का रिश्तेदार युवक जबरन घर में घुसा। वह शराब के नशे में था। महिला का आरोप है कि युवक ने उसके साथ छेड़खानी की। जिस पर उसने शोर मचाया तो घरवाले और पास पड़ोस के लोग शोहदे की ओर दौड़ पड़े। यह देख युवक अपनी बाइक वहीं छोड़कर भाग निकला। इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंचे सिपाही शोहदे की बाइक लेकर थाने आ गए और फिर बुधवार की सुबह महिला ने भी परिजनों के साथ थाने पहुंचकर तहरीर दी। अब पुलिस का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जाएगी। इधर पीड़ित परिवार को भय है कि शोहदा कहीं अपने साथियों के साथ दोबारा हमला न कर दे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें