फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती के विरोध में उरई जालौन मार्ग पर जाम लगाया

विज्ञापन
बिजली कटौती के विरोध में बोहदपुरा में जाम लगाए लोग। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। बिजली समस्या से जूझ रहे बोहदपुरा गांव के लोगों का धैर्य मंगलवार को जवाब दे गया। उन्होंने उरई-जालौन मार्ग पर सड़क में बबूल की लकड़ी, टायर आदि डालकर जाम लगा लिया। जाम लगते ही दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। इसमें कुछ स्कूली वाहन और यात्री बसें भी फंस गई। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी भी की। सूचना मिलने पर कोतवाली से दरोगा अशोक कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया। तब कहीं दो घंटे बाद यातायात बहाल हुआ और आवागमन शुरू हो पाया।
विज्ञापन

इसके बाद ग्रामीण बलवान, यतेंद्र, रामसिंह, धर्मेंद्र, कुलदीप चौहान, योगेंद्र यादव, मोहित यादव, गौरव सिंह, अनिल चौहान, राजकुमार आदि कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर बताया कि उनका गांव कुकरगांव फीडर से जुड़ा हुआ है। जहां से आए दिन बिजली काटने के कारण एक माह से धान की रोपाई नहीं हो पा रही है। ग्रामीणों का आरोप है जब इस समस्या के बारे में जेई व एसडीओ से बात की जाती है तो वह फोन तक नहीं उठाते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें