फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: मंदिर के सामने शराब की दुकान का विरोध

Mon, 24 Apr 2023 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुठौंद। मंदिर के ठीक सामने शराब की दुकान खुलने से श्रद्धालुओं में खासी नाराजगी है। ग्रामीणों लिखित व मौखिक शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

ब्लॉक के मदारीपुर में हनुमान मंदिर के साथ भगवान शिव की भी स्थापना की गई है। मंदिर के ठीक सामने अंग्रेजी और देशी शराब की दुकान खोल लेने से यहां अराजक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। महिला श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में जाना कम कर दिया है। महंत रामदास ने बताया कि धार्मिक स्थल से शराब की दुकान लगभग 50 मीटर दूर होनी चाहिए। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि भारत सिंह ने बताया कि कई बार प्रशासन से इसकी शिकायत की गई लेकिन, सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीण राधामोहन, रामु सोनी, अर्चना तिवारी, साधना सोनी, उमाकांति देवी आदि का कहना है कि शराब ठेके को मंदिर के सामने से हटवाकर दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें