फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: प्रधानाचार्य ही कराएंगे खेल और शारीरिक शिक्षा की प्रयोगात्मक परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। प्रयोगात्मक परीक्षा को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। इस बार इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाओं के खेल और शारीरिक शिक्षा की प्रयोगात्मक परीक्षाएं विद्यालय स्तर पर प्रधानाचार्य द्वारा संपादित कराई जाएगी। माध्यमिक शिक्षा परिषद की अपर सचिव विभा मिश्रा ने दो चरणों में प्रयोगात्मक परीक्षा कराने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन

डीआईओएस राजकुमार पंडित ने बताया कि झांसी मंडल में पहले चरण में 21 जनवरी से 28 जनवरी के बीच प्रयोगात्मक परीक्षाएं संचालित की जाएगी। प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए परीक्षक की नियुक्ति परिषद द्वारा की जाएगी। प्रयोगात्मक परीक्षाएं सीसीटीवी की निगरानी में होगी और उसकी संपूर्ण रिकार्डिंग डीवीआर में सुरक्षित रखनी होगी। जिसे मांगे जाने पर परिषद को उपलब्ध कराना होगा।
इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षा में आंतरिक और बाह्य परीक्षक अलग अलग अंक निर्धारित देंगे। इसमें पचास प्रतिशत अंक आंतरिक और पचास प्रतिशत अंक बाह्य परीक्षक द्वारा दिए जाएंगे। बताया कि हाईस्कूल की प्रयोगात्मक परीक्षा पिछले साल की तरह इस बार भी आंतरिक मूल्यांकन प्रोजेक्ट पर आधारित होगी।
विज्ञापन

हाईस्कूल के व्यक्तिगत परीक्षार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षा उनके अग्रसारण केंद्र पर संपादित कराई जाएगी। व्यक्तिगत परीक्षार्थी अपने अग्रसारण केंद्र के प्रधानाचार्य के संपर्क में रहें। उन्होंने प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया कि हाईस्कूल की प्रयोगात्मक परीक्षाएं आंतरिक मूल्यांकन प्रोजेक्ट कार्य नैतिक खेल, शारीरिक शिक्षा और इंटर के खेल और शारीरिक शिक्षा के प्राप्तांक परिषद की वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें