फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूल्यांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षकों की गैरहाजिरी पर भड़के डीआईओएस, चेतावनी दूसरे दिन 600 परीक्षकों ने जांची करीब 19 हजार कापियां     फोटो-2-मूल्यांकन केंद्र का निरीक्षण करते डीआईओएस। संवाद न्यूज एजेंसी उरई। लाकडाउन के कारण रोके गए यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन दूसरे दिन भी हुआ। दूसरे दिन भी 1029 परीक्षकों में लगभग 600 परीक्षक ही उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करने पहुंचे। मूल्यांकन केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे डीआईओएस भगवत पटेल ने मूल्यांकन केंद्र के उपनियंत्रकों को निर्देशित किया कि गैरहाजिर रहने वाले परीक्षकों की सूची उपलब्ध कराई जाए ताकि उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके। शहर के बाहरी कालेजों में उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन दूसरे दिन भी हुआ। जमुना देवी नरेश चंद्र महाविद्यालय मड़ोरा, एसएस महाविद्यालय मड़ोरा और एसएस इंटर कालेज मड़ोरा में 1029 परीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी। साथ ही परीक्षकों को निर्देशित किया गया था कि वे मूल्यांकन कार्य को पहुंचे। इसके बावजूद करीब 600 परीक्षक ही पहुंचे और उन्होंने 18771 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया। डीआईओएस ने बताया कि कुछ शिक्षकों ने व्हाइट्स अप पर मूल्यांकन ड्यूटी करने में कई तरह के प्रत्यावेदन दिए है। जिसमें अधिकांश प्रत्यावेदन की स्वीकार करने योग्य नहीें है। उन्होंने चेतावनी दी कि सभी परीक्षक अपनी ड्यूटी ज्वाइन करें। अन्यथा उनके वेतन रोकने की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने बताया कि परीक्षक की आनलाइन उपस्थिति और अनुपस्थिति रोजाना बोर्ड को भेजी जा रही है। प्रमुख सचिव ने भी गैरहाजिर परीक्षकों का ब्यौरा तीन में मांगा है। उन्होंने मूल्यांकन केंद्र के उपनियंत्रक और प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया कि गैरहाजिर परीक्षक शिक्षकों की सूची 15 मई की दोपहर तक भिजवाना सुनिश्चित करें ताकि उसे बोर्ड भेजा जा सके। इसके बाद डीआईओएस ने जीआईसी स्थित आनलाइन फीडिंग के काम और कोठार का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें