उरई। झांसी से कोलकाता जाने वाली ट्रेन नंबर 22198 प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बैरकपुर एक्सप्रेस ट्रेन शुक्रवार को निरस्त रही। वही कुछ ट्रेनें कोहरे की वजह से चार घंटा अधिक देरी से आई। मुंबई से छपरा जाने वाली ट्रेन नंबर 22584 अंत्योदय एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय दोपहर 12 बजे के स्थान पर शाम 4: 33 बजे 4 घंटा 33 मिनट देरी से आई। गोरखपुर से मुंबई जाने वाली ट्रेन नंबर 20104 संत कबीर नगर एक्सप्रेस 2 घंटा, यशवंतपुर से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन नंबर 22534 दो घंटा अधिक देरी से आई। मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह का कहना है कि मौसम के चलते रहने देरी से चल रही है। मौसम सही होते ही ट्रेनें सही समय से चलने लगेंगी।