फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: कार हादसे में एक और मौत, अब तक दो की जान गई

Tue, 20 Feb 2024 02:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। रविवार को कार हादसे में घायल हुए एक और युवक की देर रात उपचार के दौरान मेडिकल कालेज में मौत हो गई। युवक की मौत की जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के टेकनपुर निवासी धर्मेंद्र सिंह (38) अपने दोस्त सुरजीत गुर्जर (28), लवकुश (24) व मोनू (28) के साथ रविवार को कोंच कोतवाली क्षेत्र के पचीपुरा गांव में जेसीबी खरीदने के लिए कार से आए थे। मशीन देखने के बाद वह लौट रहे थे।
उनकी कार जैसे ही कोंच-जालौन रोड स्थित गुरावती गांव के पास पहुंची तो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर खंदक में पलट गई थी। इससे सुरजीत की मौके पर ही मौत हो गई थी और धर्मेंद्र, लवकुश व मोनू गंभीर रूप से घायल हो गए थे। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल कालेज पहुंचाया। जहां देर रात उपचार के दौरान धर्मेंद्र की मौत हो गई।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि वह जेसीबी खरीदने की बात कहकर घर से दोस्तों के साथ आया था। रात में पता चला कि हादसे में उसकी मौत हो गई। युवक के तीन बच्चे हैं। उसकी मौत से पत्नी रेखा सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें