कोंच। उरई कोंच मार्ग पर चमरसेना मोड़ पर दो बाइकें आमने सामने टकरा गई जिसमें एक युवक की मौके पर मौत हो गई व तीन युवक घायल हो गए। घायलों को कोंच सीएचसी में भर्ती कराया गया। बताया गया कि सहवाग होली के त्योहार पर बहन के घर आया था बुधवार की रात कोंच से ग्राम सिमिरिया लौटते समय हादसा हुआ है।
बुधवार की रात आठ बजे पर कोंच उरई मार्ग पर चमरसेना मोड़ पर दो बाइकें आमने सामने टकरा गई। जिसमें सहवाग उर्फ कंचे (25) अहिरवार निवासी पिंडारी की मौके पर मौत हो गई व अवनीश (19) निवासी सिमिरिया, अंकित (17) निवासी हरदोई गुर्जर तथा अभिनय (30) निवासी चमरसेना घायल हो गए। राहगीरों व ग्रामीणों की मदद से 108 एबुलेंस बुला कर घायलों कोंच सीएचसी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद अवनीश व अभिनय हो जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया गया कि सहवाग अपने जीजा वीरू के यहां ग्राम सिमिरिया अनराय होली पर आया था बुधवार की शाम वीरू के छोटे भाई के साले अंकित व गांव का दोस्त अवनीश के साथ कोंच गया था लौटते समय हादसा हुआ है। अभिनय उरई से अपने गांव लौट रहा था। दोनों बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए हुए थे।