नवाबगंज। सोहरामऊ थानाक्षेत्र के कुशेहरी गांव में घर में खेल रही डेढ़ साल की बच्ची पानी भरी बाल्टी में गिर गई। उसकी डूबकर मौत हो गई। परिजनों ने खेत में ही शव दफना दिया।
कुशेहरी गांव निवासी प्यारेलाल रावत शनिवार को पत्नी शीलू के साथ गेहूं की फसल काटने खेत गया था। घर में चार बच्चे अकले था। दोपहर करीब एक बजे सबसे छोटी डेढ़ साल की बेटी रिया खेलते समय पानी भरी बाल्टी में गिर गई।वह बाल्टी से निकल नहीं पाई और मौत हो गई। घर में मौजूद बड़ी बहन प्रिया ने कुछ देर बाद देखा तो परिजनों को सूचना दी। मृतका के चचेरे भाई संजीत ने बताया कि मृतका चार भाई बहनों में सबसे छोटी थी। बेटी की मौत से मां शीलू और अन्य परिजन बेहाल हैं। परिजनों ने खेत में शव दफन कर दिया। एसओ संदीप कुमार मिश्र ने बताया कि घटना की सूचना नहीं मिली है। जानकारी कराई जा रही है।