एट। चोरों ने कबाड़ की दुकान से डेढ़ लाख रुपये का कबाड़ चोरी कर लिया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो उसमें चोर व चोरी की घटना कैद हो गई। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
एट कस्बा निवासी सरफराज अहमद कस्बे में बिजलीघर के पास कबाड़ की दुकान है। सोमवार की शाम वह दुकान बंद करके घर चला गया तभी देर रात चोरों ने पिकअप दुकान के सामने खड़ी कर लगभग डेढ़ लाख का कबाड़ चोरी कर लिया। पुलिस सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए चोरों की हुलिया के आधार पर तलाश कर रही है।