फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: वृद्ध का शव मिला, हत्या की आशंका

Sat, 19 Oct 2024 02:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी (जालौन)। संदिग्ध हालात में वृद्ध का शव खेत में बनी बगिया में पड़ा मिला। सुबह जब ग्रामीण खेतों की तरफ गए तो शव पड़ा देखकर परिजनों व पुलिस को सूचना दी। परिजनों ने पुलिस से हत्या की आशंका जताई है। वृद्ध कई वर्षो से अपनी बहन की ससुराल में रह रहा था।
विज्ञापन

हमीरपुर जिले के कुरारा थाना क्षेत्र के भौली बरचौली गांव निवासी केशव पांडेय (78) कालपी कोतवाली क्षेत्र के कुरहना आलमगीर गांव निवासी बहन कृष्णा देवी के साथ करीब 60 वर्षों से रह रहा था।
शादी न होने से वह खेत में बने ट्यूबवेल की कोठी पर रहता था। शुक्रवार सुबह उसका शव खेत की बगिया में पड़ा मिला। गांव के लोग जब खेत के पास से निकले तो शव पड़ा देख इसकी जानकारी पुलिस को दी। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार ने कहा कि अनुमान है कि वृद्ध की मौत बीमारी के चलते हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की वजह पता चलेगी।㛘
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें