फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्ध की जेब काट तीन हजार रुपये किए पार

विज्ञापन
टप्पेबाजी का शिकार वृद्ध - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कदौरा। रामलीला मैदान के पास बाइक सवार युवकों ने वृद्ध से तीन हजार रुपये की टप्पेबाजी कर ली। वृद्ध ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

ग्राम नाका निवासी वृद्ध रामसजीवन सोमवार को बाजार करने के लिए कदौरा आए थे, तभी रामलीला मैदान के समीप एक बाइक में सवार दो युवक आए और बोले कि आओ बाबा हम तुमको सब्जी मंडी तक छोड़ दें और जबरन पकड़कर बाइक में बैठा लिया और 100 कदम की दूरी बाजार के समीप ले आए। जहां बाइक रोक कर उतार दिया और चले गए बाइक से उतरने के बाद जब जेब में हाथ डाला तो जेब फटी थी और जेब में रखे तीन हजार रुपये गायब थे। उन्होंने दुकानदारों को पूरी बात बताई तो दुकानदारों ने युवको की तलाश के लिए इधर उधर बाइकें दौड़ाई, लेकिन बाइक सवार युवकों का पता नहीं चला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवकों व बाइक के बारे में जानकारी दी। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिली है, जांच की जा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें