फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: ऑटो की भिड़ंत में वृद्ध की मौत

Wed, 04 Sep 2024 02:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। दो ऑटो की आमने-सामने भिड़त में वृद्ध व एक महिला घायल हो गए। जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने दोनों को मेडिकल कालेज पहुंचाया। जहां वृद्ध की गंभीर हालत होने पर उसे झांसी रेफर कर दिया। जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

आटा थाना क्षेत्र के परासन गांव निवासी शंकर (62) दो दिन पहले चित्रकूट कामतानाथ के दर्शन करने के लिए गए थे। इसके बाद वह दर्शन कर लौटेते समय कदौरा में बस से उतर गए। वहां से वह ऑटो से अपने गांव परासन जा रहे थे। शाम तो ऑटो जब जोल्हूपुर-हमीरपुर हाईवे पर ग्राम जयरामपुर के पास पहुंचा तभी सामने से तेज गति में आ रहे दूसरे ऑटो ने सीधे टक्कर मार दी।
हादसे में दोनों ऑटो के चालक तो बच गए, लेकिन उसमें सवार शंकर व गांव की ही शकुंतला (50) गंभीर रूप से घायल हो गईं। लोगों ने पुलिस को सूचना देकर घायलों को इलाज के लिए सीएचसी कालपी में भर्ती कराया। जहां से शंकर की हालत नाजुक होने के कारण उन्हें मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। जहां डाक्टरों ने झांसी ले जाने की सलाह दी। परिजन उसे ले जा रहे थे, जहां एट के पास उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें