आटा। मानसिक रूप से परेशान वृद्ध की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे आरपीएफ के दरोगा ने शव पोस्टमार्टम को भेजा।
आटा कस्बा निवासी दयाराम वर्मा (75) ने शनिवार सुबह आठ बजे आटा स्थित रेलवे क्रासिंग के पास ट्रेन से कटकर जान दे दी। ट्रैक पर क्षतविक्षत शव पड़ा देख वहां से गुजर रहे राहगीरों ने आरपीएफ को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे दरोगा देवेंद्र वाजपेई ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वृद्ध की मौत की सूचना पाकर बदहवाश परिजन भी मौके पर आ गए। परिजनों ने बताया कि वृद्ध का पुत्र संतोष बीमारी के चलते कुछ समय पहले मर गया था। जिसको लेकर वृद्ध मानसिक रुप से परेशान रहते थे। वहीं ग्रामीणों में चर्चा है कि शनिवार की सुबह वृद्ध का परिवारीजनों से किसी बात पर विवाद हुआ था। जिसके बाद उसने ट्रेन से कटकर जान दे दी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। संवाद