फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: खेलों में भाग लेंगे अधिकारी व कर्मचारी, 19 को ट्रायल

Sun, 13 Aug 2023 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। अब खेलों में अधिकारी-कर्मचारी भी दमखम दिखाएंगे। पहले जिला स्तर पर ट्रायल होंगे। उसके बाद मंडल स्तर पर ट्रायल होंगे। उसके बाद प्रदेश स्तर पर प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
विज्ञापन

इंदिरा स्टेडियम में 19 अगस्त को राजकीय अधिकारियों कर्मचारियों का ट्रायल होगा। टेनिस, वॉलीबॉल, तैराकी, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, टेबल-टेनिस, कबड्डी, शतरंज, भारोत्तोलन एंड बेस्टफिजिक, एथलेटिक्स, फुटबाल, कैरम, कुश्ती, पावर लिफ्टिंग, क्रिकेट एवं हॉकी में जिले स्तरीय चयन व फिजिकल टेस्ट के आधार पर होगा। जिन खिलाड़ियों का ट्रायल में चयन हो जाएगा। उसके बाद उन्हें मंडल स्तर पर भेजा जाएगा। 25-26 अगस्त को मंडल स्तर पर ट्रायल होगा। क्रीड़ा अधिकारी सिराजउद्दीन ने बताया कि 11 बजे से ट्रायल होगा। इसमें सिर्फ सरकारी कर्मचारी ही भाग ले सकते हैं। वहीं, इसमें स्वायत्तशासी संस्था, पुलिस विभाग एवं शिक्षा विभाग भाग नहीं ले सकते हैं। जो भी कर्मचारी भाग लेगा, उसे ड्यूटी पर माना जाएगा। इसके साथ ही उसकी यात्रा का भुगतान भी विभाग करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें