फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: ओडीए की कार्रवाई, गुर्जर कॉम्प्लेक्स समेत छह बेसमेंट कराए बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 36 बेसमेंट कोचिंग सेंटर पर छापेमारी करते हुए सिटी मजिस्ट्रेट। संवाद
विज्ञापन

दिल्ली के घटना के बाद प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। ओडीए ने शहर में बड़ी कार्रवाई की। छह स्थानों पर भूमिगत बनी दुकानें व बेसमेंट को बंद करा दिया गया। पिछले दिनों ही सिटी मजिस्ट्रेट ने छापेमारी करते हुए चेतावनी देकर कार्रवाई की बात कही थी। दिल्ली के कोचिंग बेसमेंट में हुई तीन छात्रों की मौैत के बाद जिला प्रशासन भी सख्त हुआ है।
गुरुवार को ओडीए के उपाध्यक्ष व डीएम राजेश कुमार पांडेय के निर्देश के बाद छह स्थानों पर संचालित बेसमेंट को बंद किया गया। बताया कि ये सभी प्रतिष्ठान अवैध रुप से व्यवसायिक गतिविधि बिना अनुमति के संचालित किए जा रहे थे। शहीद भगत सिंह चौराहा के निकट बुंदलेखंड एजेंसी के पास गुर्जर कॉम्प्लेक्स के बेसमेंट में बनी 24 दुकानों को बंद किया गया। जिनका संचालन काफी दिनों से हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

करमेर रोड पर हाथी मंदिर के पास ग्लेक्सी कोचिंग सेंटर के पास ग्लैक्सी कोचिंग सेंटर को बंद किया गया। जिसका संचालन बेसमेंट व भूतल में हो रहा था। राठ रोड रेलवे क्रॉसिंग के समीप ओव ब्रिज के पास विशाल मेगा मॉर्ट के बेसमेंट के आंशिक भाग में किड्स प्ले जॉन व रेस्टोरेंट का संचालन हो रहा था। आंबेडकर चौराहे के पास वी-मार्ट मॉल के आंशिक भाग में रिलांइस स्मार्ट सेंटर व मिस्टर सैंडविच रेस्टोरेंट का संचालन बंद किया गया। करमेर रोड पर हाथी मंदिर के पास मेंटरशिप प्लस लाइब्रेरी का संचालन बेसमेंट को बंद किया गया। पटेल नगर चौरसी मौज में संचालित जन्नत बार एंड रेस्टोरेंट भी बेसमेंट में चल रहा था। जिसे बंद किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें