फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: अस्पताल में 10 दिन सेवाएं देंगे एनएसएस स्वयंसेवक

Fri, 20 Sep 2024 03:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवक नजदीकी अस्पताल में जाकर सेवाएं देंगे। जिसमें वह मरीजों की मदद करेंगे। दस दिन का प्रशिक्षण पूरा करने के बाद प्रशिक्षणार्थी स्वयंसेवकों को प्रमाणपत्र दिया जाएगा। यही नहीं उनकी मार्कशीट में इसके क्रेडिट अंक भी जोड़े जाएंगे।
विज्ञापन

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की ओर से जारी निर्देशों में 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों के लिए स्वास्थ्य सेवा कार्यक्रम शुरू किया गया है। इसके तहत एनएसएस स्वयंसेवकों को अपने कॉलेज के नजदीकी सरकारी अस्पताल में जाकर अपनी सेवा देनी हैं। राष्ट्रीय सेवा योजना के जनपदीय नोडल अधिकारी डॉ. सुरेंद्र यादव ने बताया कि इस कार्यक्रम से विद्यार्थियों में स्वास्थ्य शिक्षा संबंधी सेवा अनुभव अधिगम होगा।
अनुभवात्मक अधिगम प्रशिक्षण सेवा पूर्ण होने के बाद स्वयंसेवकों को प्रमाणपत्र एवं उनके मार्कशीट में क्रेडिट मार्क दिए जाने की व्यवस्था की गई है। इस कार्यक्रम के लिए स्वयंसेवकों का पंजीकरण कार्य पूर्ण किया जा चुका है l यह कार्यक्रम नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी रविदत्त दीक्षित एवं राष्ट्रीय सेवायोजना के संयुक्त तत्वावधान में संचालित होगा।
विज्ञापन

डीवी कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. वर्षा राहुल, डॉ. सैयद नफ़ीसुल हसन,डॉ. मनोज कुमार गुप्ता,डॉ. श्वेता यादव ने इस प्रशिक्षण को लेकर जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. जगजीवन राम से मुलाकात की। सीएमएस ने उन्हें सहयोग का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें