फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: सीएचसी में अब हफ्ते में तीन दिन ही होगा एक्सरे

Fri, 20 Oct 2023 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
एक्सरे तकनीशियन की तीन दिन कदौरा में लगाई गई ड्यूटी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जालौन। सीएचसी में सप्ताह में तीन दिन एक्सरे सेवा बंद कर दी गई है। इससे मरीजों को दिक्कत हो रही है। लोगों ने चिकित्सालय में प्रतिदिन एक्सरे सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक्सरे सुविधा को तीन दिन के लिए बंद कर दिया गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक्सरे मशीन आपरेटर राजेश चौहान की ड्यूटी लगी है। अभी तक सप्ताह भर एक्सरे सुविधा उपलब्ध थी। अब स्वास्थ्य विभाग ने उनकी तीन दिन ड्यूटी कदौरा लगा दी। तीन दिन कदौरा ड्यूटी लगा देने के कारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार, शुक्रवार व शनिवार को एक्सरे सेवा बंद कर दी गई है।
विज्ञापन

अब सिर्फ सोमवार, मंगलवार व बुधवार को ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक्सरे सेवा उपलब्ध रहेगी। जनता को बताने के लिए सूचना भी चस्पा कर दी गई है। सप्ताह में तीन दिन एक्सरे सेवा बंद होने के कारण मरीजों को दिक्कत हो रही है। मरीजों की संख्या में जनपद में प्रथम स्थान पर चलने वाले चिकित्सालय में एक्सरे सुविधा बंद होने से जनता में नाराजगी है।
विज्ञापन

नगर के दीपक शर्मा, दीपक श्रीवास्तव, विनय निगम, उमेश दीक्षित, नरेंद्र, प्रदीप ने डीएम से प्रतिदिन एक्सरे सुविधा उपलब्ध करवाने की मांग की है जिससे मरीज व तीमारदारों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें