फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: अब साधारण किराये पर करें राजधानी बस में सफर

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। परिवहन विभाग ने दिल्ली राजधानी जाने वाली राजधानी बस सेवा का किराया साधारण बसों के बराबर कर दिया है। इससे यात्रियों को कम किराया देना होगा। इसे परिचालकों की मशीन में भी फीड करा दिया गया है। संशोधित किराया लागू कर दिया गया है।
विज्ञापन

एआरएम दुर्गाशंकर ने बताया कि जिले में राजधानी के लिए दो बसें है। एक बस दिल्ली जाती है और दूसरी लौटती है। इन बसों का किराया साधारण बसों के मुकाबले 10 प्रतिशत ज्यादा था। बढ़ा हुआ किराया सरकार के आदेश पर वापस ले लिया गया है। अब साधारण बसों के बराबर ही राजधानी सेवा की बसों का किराया लगेगा। उन्होंने बताया कि अभी राजधानी सेवा का दिल्ली का किराया 732 रुपये था। साधारण सेवा का किराया 672 रुपये था। अब यात्रियों को साठ रुपये कम देने होंगे। यानी 672 रुपये में दिल्ली पहुंचा जा सकेगा। संशोधित किराया लागू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें