फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल लाइन के लिए अब क्रमिक अनशन

Tue, 08 Mar 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
अनशन पर बैठे अनशनकारी व संबोधित करते वक्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
‘रेल लाओ स्वाभिमान बचाओ संघर्ष समिति’ के तत्वावधान में मंगलवार से तहसील गेट के सामने क्रमिक अनशन की शुरू हो गया। इससे पूर्व ‘रेल नहीं तो जेल सही’ व ‘एक पांव रेल में एक पांव जेल में’ के नारे लगाते हुए नगर के विभिन्न मार्गों से होकर जुलूस निकाला गया। नगर को रेल लाइन से जोड़ने के लिए जनता आंदोलित हो गई है। इसके लिए ‘रेल लाओ
विज्ञापन


स्वाभिमान बचाओ संघर्ष समिति’ के तत्वावधान में आंदोलन के दूसरे चरण की शुरुआत क्रमिक अनशन से हो गई है। पहले दिन अनशनकारी वयोवृद्ध समाजसेवी उमाशंकर चतुर्वेदी, डॉ. रामकिशोर गुप्ता, लालजी गुप्ता, बुंदेलखंड मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रदुम्न दीक्षित इटहिया व सपा नेता इमरान अंसारी ने आजाद पार्क स्थित शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर

माल्यार्पण किया। यहां से अनशनकारी जुलूस की शक्ल में तहसील गेट के सामने स्थित अनशन स्थल की ओर निकले। जुलूस सब्जीमंडी, झंडा चौराहा, बस स्टैंड, कोतवाली रोड, देवनगर चौराहा होते हुए अनशन स्थल पर पहुंचा। वहीं जुलूस में उत्साही युवा रेल नहीं तो जेल सही व एक पांव रेल में एक पांव जेल में के नारे लगाते हुए चल रहे थे। अनशन स्थल पर
विज्ञापन


नगर के समाजसेवियों ने पांचों अनशनकारियों का माल्यार्पण किया। इसके बाद क्रमिक अनशन शुरू हुआ। अनशन स्थल पर जनसभा में कामरेड रामसिंह चौधरी, प्रधानाचार्य जगदीश प्रसाद, वसीउर्रहमान सिद्दीकी, जाहिदउल्ला अंसारी, चंद्रप्रकाश यादव थोपन, गौरीश द्विवेदी, सफीक राईन, अहमद राईन, ओमप्रकाश साहू, सोमिल याज्ञिक, अकरम सिद्दीकी, देवीदयाल

वर्मा, रामेंद्र ़ित्रपाठी, मोंटी मिश्रा आदि ने कहा कि जब तक नगर को रेलवे मानचित्र पर नहीं लाया जाता तब तक यह आंदोलन थमने वाला नहीं है। सभा का संचालन सुशल कुमार कुशवाहा ने किया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष गुलाब सिंह जाटव, ब्लॉक प्रमुख तिलकचंद्र जाटव, चंद्रप्रकाश यादव उर्फ थोपन, गौरीश द्विवेदी, सफीक राईन, लकी तिवारी उपस्थित रहे।
 
भाजपा ने भी शुरू किए प्रयास
जालौन नगर को रेल लाइन से जोड़े जाने के लिए भाजपा अपने स्तर से प्रयासरत है। क्षेत्रीय सांसद भानुप्रताप वर्मा की अगुवाई में नगर का एक प्रतिनिधि मंडल मंगलवार की शाम रेल

मंत्री से मुलाकात करने के लिए दिल्ली के लिए रवाना हुआ। प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों लक्ष्मीकांत शाक्य, वाचस्पति मिश्रा, सतीश सेंगर, सोनू चौहान ने पत्रकारों को बताया कि रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने 10 मार्च को सुबह 10 बजे उन्हें मुलाकात का समय दिया है। उन्होंने बताया कि वह रेलमंत्री से मुलाकात कर नगर को रेलवे लाइन से जोड़े जाने की मांग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें