फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खातेदारों को अब जारी होगी ई-पासबुक

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। डाक विभाग खाता धारकों को ई-पासबुक की सुविधा देने जा रहा है। कदौरा ब्लॉक के डाकघर उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिलेगा। इससे डाकघर के लघु बचत ग्राहक बिना नेट बैंकिंग के खाते का विवरण कहीं से भी किसी समय प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन

पासबुक अपडेट कराकर खाते में जमा-निकासी की स्थिति जानने के लिए लोगों को डाकघर नहीं जाना पड़ेगा। इसके लिए हर खाता धारक को अपने खाते के साथ व्यक्तिगत मोबाइल नंबर पंजीकृत कराना होगा। मोबाइल नंबर के माध्यम से ही ई-पासबुक की सेवा उनके लिए मुफ्त उपलब्ध कराई जाएगी।
पोस्टमास्टर शिवराम यादव ने बताया कि सेवा की शुरुआत बचत, समृद्धि योजना और पीपीएफ खाताधारकों से होगी। डाक विभाग चरणबद्ध तरीके से इस सुविधा के दायरे में अपनी अन्य योजनाओं को लाने को भी प्रयासरत है। ई-पासबुक के जरिये खाताधारक खाते में जमा धनराशि की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतना ही नहीं वे घर बैठे संक्षिप्त विवरण (मिनी स्टेटमेंट) को भी देख सकेंगे। अंतिम 10 जमा और निकासी की भी जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें