फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: दुकानदारों को नोटिस, नष्ट कराई 20 किलो मिठाई

Tue, 29 Aug 2023 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। खाद्य विभाग की टीम ने मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए जिले में कई स्थानों पर छापेमारी की।
विज्ञापन

जालौन तहसील के चुंगी नंबर चार पर स्थित महेंद्र कुशवाहा की दुकान से खाद्य पदार्थ खोया व बूंदी के लड्डू का नमूना लिया। माधौगढ़ तहसील के बंगरा पर स्थित राहुल कुशवाहा की दुकान से लड्डू का नमूना लिया। बंगरा से ही अनिल की दुकान से खोया और चीनी से निर्मित बर्फी का नमूना लिया। कोंच तहसील के मारकंडेश्वर चौराहा स्थित रोहित सोनी की दुकान से खाद्य पदार्थ बेसन का लड्डू का नमूना लिया। कोंच में फरीद कुरैशी की दुकान से मिठाई का नमूना लिया। शंकर मिष्ठान भंडार कोंच से लड्डू और चंद्रभान अग्रवाल की दुकान से पेड़ा का नमूना लिया।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य डॉ. जतिन कुमार सिंह ने बताया कि अभियान चलाकर कुल आठ नमूने लिए गए हैं। चार खाद्य कारोबारियों को सुधार का नोटिस दिया और कुल 20 किलोग्राम मिठाई को संदेह के आधार पर नष्ट कराया गया। नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला प्रेषित किया गया। जांच परिणाम आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें